{"_id":"6a760960e5e216c8350b3625","slug":"police-seize-three-vehicles-in-je-murder-case-kullu-news-c-89-1-ssml1012-183605-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जेई हत्या केस में पुलिस ने कब्जे में की तीन गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जेई हत्या केस में पुलिस ने कब्जे में की तीन गाड़ियां
विज्ञापन
कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और अहम कदम उठाते हुए तीन वाहनों को कब्जे में लिया है। इन वाहनों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहन गिरफ्तार महिला डॉक्टर, उसके पति और ससुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें से एक जिमनी वाहन लाहौल के त्रिलोकनाथ से जब्त कर कुल्लू लाया गया है।
उधर, 10 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों को जिला अदालत कुल्लू में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में अभी तक मृतक जेई की कमीज और सीसीटीवी का डीवीआर बरामद नहीं हो सका है। इस बीच नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने थाना कुल्लू का दौरा कर मामले की जांच की प्रगति की समीक्षा की और जांच अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि जेई लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड की जांच जारी है। पुलिस विभिन्न साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसी क्रम में तीन वाहनों को कब्जे में लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।