फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police reserve company should be sent to Manali: Thakur

मनाली के लिए भेजी जाए पुलिस की रिजर्व कंपनी : ठाकुर

Tue, 07 Apr 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police reserve company should be sent to Manali: Thakur
मनाली। आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मनाली के लिए तत्काल एक पुलिस की रिजर्व कंपनी भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए बाहर तैनात हैं, जिसके कारण मनाली क्षेत्र में पुलिस बल की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 पुलिस कर्मी मनाली से वर्तमान में असम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अटल टनल की सुरक्षा के लिए 25 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है, लेकिन इनमें से भी बीस पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए असम भेज दिया गया है। वर्तमान में केवल पांच पुलिस कर्मी ही ड्यूटी संभाल रहे हैं। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की है कि पर्यटकों की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल रिजर्व पुलिस कंपनी मनाली भेजी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed