फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police got important clues in murder cases, arrests will be made soon

Kullu News: हत्या के मामलों में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होंगी गिरफ्तारियां

Tue, 14 Jan 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 14 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police got important clues in murder cases, arrests will be made soon
बुजुर्ग महिला और युवती की हत्या में पांच आरोपी शामिल होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी में चार दिन के भीतर हुई दो हत्या के मामलों को सुलझाने में पुलिस की पांच से छह टीमें जुटी हुई हैं। रशोल में बुजुर्ग महिला की हत्या को सात दिन और कसोल में पंजाब की युवती की गई हत्या के चार दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अब पुलिस दोनों केसों को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। ऐसे में आरोपियों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। हत्या के दोनों केसों का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की टीमें पार्वती घाटी से लेकर पंजाब व हरियाणा तक जाल बिछा रखा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के साथ युवती की हत्या के सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। 11 जनवरी की रात को कसोल में पंजाब की युवती की हुई हत्या के दोनों आरोपियों की पहचान पहले ही हो गई और वे अपनी गाड़ी पार्वती घाटी में छोड़ कर फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने कसोल से जरी लेकर भुंतर, मंडी सहित कई अन्य शहरों और फोरलेन पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। इससे पुलिस के हाथ कई अहम सुराग मिले हैं। अतिरिक्त पुलसि अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed