फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police found opium cultivation in Sainj

सैँज में पुलिस को मिली अफीम की खेती

Thu, 14 Apr 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police found opium cultivation in Sainj
कुल्लू। जिला कुल्लू के सभी पुलिस थानों और चौकियों में नशे के खात्मे के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बंजार व सैंज पुलिस की टीमें अब गांव-गांव जाकर अफीम की खेती को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ताजा मामले में सैंज पुलिस की एक टीम गश्त पर निकली तो वकशाहल गांव पहुंचने पर खेतों में अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने दोनों खेतों
में जाकर अफीम के पौधों को नष्ट किया। इस दौरान मौके से 673 अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस टीम ने अफीम के 10 पौधों को बतौर सैंपल रखा और 663 पौधों को नष्ट किया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने हलका पटवारी की भी मदद ली और मौके पर खसरा व लट्ठा जांचने पर जमीन मालिक का पता लगाया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पहले चरण में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी पुलिस स्टेशनों व चौकियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाद में चरस के खिलाफ अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed