{"_id":"590a0fa54f1c1b810d441d9d","slug":"police-enquiry-against-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पूछताछ के विरोध में प्रवासी मजदूरों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पूछताछ के विरोध में प्रवासी मजदूरों ने किया चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 03 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर में चौथी कक्षा की छात्रा से दुराचार के बाद की गई हत्या के मामले में पूछताछ के विरोध में प्रवासी मजदूरों ने एनएच 21 भुंतर को जाम कर दिया। बुधवार को प्रवासी मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। मामला पेचीदा होने के बावजूद चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जांच के लिए बाकायदा एक टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
मामला सुलझाने के लिए पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों से भी पूछताछ कर रही है। इस पर प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि उन्हें थाने में बुलाकर बेवजह तंग किया जा रहा है और उनसे मारपीट की जा रही है। इसी के विरोध स्वरुप बुधवार को भुंतर में रहने वाले दर्जनों झुग्गी-झोपड़ी वाले सड़कों पर उतरकर एनएच-21 को करीब आधा घंटे तक जाम कर दिया। प्रवासी महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लिए बीच सड़कों पर बैठ गई।
विज्ञापन
हालांकि बाद में पुलिस ने नेशनल हाइवे-21 को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया, लेकिन आधा घंटे तक प्रवासी लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें बेवजह तंग कर रही है। छात्रा के पिता यूपी के अमेठी निवासी प्रकाश व अन्य प्रवासी लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी बच्ची की हत्या को सुलझा नहीं पा रही है। ऐसे में अब उन्हें बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि बच्ची की हत्या को सुलझाने के लिए पुलिस झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी लोगों से पूछताछ कर रही है। इसका प्रवासी लोगों ने विरोध किया। बच्ची की हत्या का मामला काफी गंभीर है, ऐसे में सभी प्रवासियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।