फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police alert in Kullu after input of terrorist attack

आतंकी हमले के बाद कुल्लू में भी पुलिस का अलर्ट

Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police alert in Kullu after input of terrorist attack
कुल्लू। पंजाब आईबी की तरफ से हिमाचल प्रदेश में आतंकी हमले के इनपुट के बाद कुल्लू पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने जिला की सीमाओं को सील कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की शांति में कोई खलल न पड़े, इसे लेकर कुल्लू पुलिस ने सुरक्षा घेरा कस दिया है। पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा के बीच बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भी तलाशी करना शुरू कर दी। वहीं, घाटी में बिजली प्रोजेक्टों, अटल टनल रोहतांग, एसएसबी व आईटीबीपी संस्थानों के साथ जिला के अन्य सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
वहीं, अब खालिस्तान की ओर से भी फोन कर हमले की धमकी दी है। घाटी में सैलानी के वेश में कोई संदिग्ध न आए, ऐसे में कुल्लू पुलिस सतर्क है। जिला पुलिस प्रशासन ने सभी थानों व चौकी प्रभारियों को अपने इलाकों में रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां भी पैनी नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। बाहर से आ रहे वाहनों को शक के आधार पर चेक किया जा रहा है। रात की गश्त के साथ पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रमुख स्थलों पर भी पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed