{"_id":"67605b1474fb4832cf0eabdb","slug":"plan-to-run-e-rickshaw-from-pashu-maidan-to-dhalpur-kullu-news-c-89-1-klu1001-137022-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पशु मैदान से ढालपुर के लिए ई रिक्शा चलाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पशु मैदान से ढालपुर के लिए ई रिक्शा चलाने की योजना
Mon, 16 Dec 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में विभिन्न पार्किंग क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने को ले
बैडमिंटन कोर्ट के समीप स्विमिंग पूल की तलाशी जाएगी संभावना
उपायुक्त कुल्लू ने पार्किंग व्यवस्था को सुचारू करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू को योजना तैयार करने को कहा है।
डीसी ने ढालपुर और कोर्ट इत्यादि के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से शटल सेवा देने प्रदान करने पर योजना बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोग पशु मैदान के पास पार्किंग में वाहन खड़ा कर नजदीकी स्थानों तक आसानी से पहुंच सकें। अस्पताल वाली सड़क के साथ बनी नाली को दुरुस्त करने के लिए कहा है। शहर में ढालपुर चौक से अस्पताल जाने वाली सड़क के किनारे वाहन खड़े रहने से अकसर लोगों के चालान होते हैं। ऐसे में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। खासकर कोर्ट से अस्पताल तक सड़क पर पार्किंग को सुचारु रूप से संचालित करने की योजना बनाई जाए, जिससे कोर्ट के पास अधिवक्ताओं को गाड़ियां पार्क करने में परेशानी न हो। क्षेत्रीय अस्पताल आने वाले रोगियों के साथ तीमारदारों को भी सड़क के किनारे पार्किंग की सुविधा मिले।
लोक निर्माण विभाग को बैडमिंटन कोर्ट के साथ भूमि पर बच्चों के लिए स्विमिंग पूल बनाने की संभावना तलाशने को कहा, जिससे बच्चों को तैराकी सीखने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर में अभी तक स्विमिंग पूल नहीं है। ऐसे में यह भी अलग अनुभव होगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला आयुक्त अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा मौजूद रहे।
--