फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   people suffer beacuse of traffic problam

निजी स्कूल के वाहनों की गलत पार्किंग से लगा जाम

Sat, 19 Mar 2016 10:02 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 19 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
people suffer beacuse of traffic problam
कुल्लू में जाम की समस्या से लोग परेशान - फोटो : amar ujala

जिला मुख्यालय कुल्लू में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में पुलिस नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। हर दिन जिला मुख्यालय में लोग जाम से काफी परेशानी झेल रहे हैं। मुख्यालय से होकर गुजरने वाला मुख्य मार्ग के अलावा अस्पताल सड़क पर घंटों जाम लग रहा है। इस सड़क पर जाम लगने का मुख्य कारण बेतरतीब ढंग से पार्क किए जा रहे निजी स्कूल के वाहन हैं। अखाड़ा बाजार में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन


शनिवार को इसी सड़क पर इन्हीं वाहनों के चलते लगभग पौने घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान बारिश का दौर जारी था। पुलिस के जवान इस सड़क से गायब थे। पुलिस को दो-तीन बार लोगों द्वारा सूचित किया गया लेकिन पुलिस बारिश थमने के बाद ट्रैफिक बहाल करने पहुंची। हालांकि पुलिस ने कुछ वाहनों के चालान तो काट दिए लेकिन जिन वाहनों के कारण जाम लग गया था वे उस समय तक वहां से निकल चुके थे।
विज्ञापन


शहर के विनोद, अमित, ओम प्रकाश, नीलम, संतोष कुमार, मनोज कुमार और अमित कुमार आदि का कहना है कि हालांकि पुलिस के जवान सड़क पर घूमते रहते हैं, लेकिन जब अस्पताल गेट से कुछ दूरी पर निजी स्कूल के वाहन बेतरतीब ढंग से पार्क होते हैं तो उस दौरान कोई भी पुलिस का जवान सड़क पर खड़ा नहीं होता है। जिससे काफी समय तक जाम लगा रहता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू पद्म चंद ने बताया कि मुख्य सड़क पर खुदाई के कारण जाम लग रहता है। अस्पताल सड़क पर जो बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए जाते हैं उनके चालान काटे जाते हैं। यदि स्कूल के वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो रही है तो इस पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed