फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People scared of the crumbling ground took shelter in their relatives' houses

Kullu News: दरकती ज़मीन से डरे लोगों ने रिश्तेदारों के घर ली शरण

Sat, 23 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
People scared of the crumbling ground took shelter in their relatives' houses
भूस्खलन के खतरे के बीच कोशुनाला और रेला के लोगों ने छोड़ा अपना घर
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका में नहीं रुक रहे घरों में, बंदल गांव पर भी मंडराए खतरे के बादल
ग्रामीणों की मांग- जल्द भू-वैज्ञानिक सर्वे और सुरक्षा के उचित इंतजाम करवाए प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। कुल्लू उपमंडल की शरची पंचायत के तहत कोशुनाला और रेला गांव के निवासियों पर प्राकृतिक आपदा का खतरा मंडरा रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन और बढ़ती दरारों के चलते ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ दिए हैं।
उन्होंने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है। डर का आलम यह है कि रात्रि के समय किसी अनहोनी की आशंका में लोग अपने घरों में रुकने से कतरा रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब पास के बंदल गांव पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द भू-वैज्ञानिक सर्वे और सुरक्षा के उचित इंतज़ाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

रेला निवासी उदय शर्मा, बिटू शर्मा, मेहर चंद, सुरेंदर ठाकुर, भाग चंद, धर्मा और टीटू ने कहा कि जब भी बारिश होती है उन्हें डर लगा रहता है कि भूस्खलन से नुकसान न हो। ऐसे में उन्होंने समय रहते ही अपने घरों को छोड़कर बच्चों के साथ रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है। उन्होंने बताया कि 2023 में भी घरों के आगे-पीछे दरारें आई थीं लेकिन इस बार फिर से यहां दरारें आने से संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के चलते अब बंदल गांव पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं क्योंकि गुशैणी से लेकर देवता शिरदु के स्थान तक दरारें आ चुकी हैं। यह बंदल गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है। इससे गांव को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव को बढ़ रहे खतरे को देखते हुए उचित कदम उठाए जाए ताकि इन गांवों को होने वाले खतरे को रोका जा सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed