फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People gathered to see the dance of gods in Rujag, Ropri

Kullu News: रूजग, रोपड़ी में देवनृत्य देखने उमड़े लोग

Thu, 02 Mar 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
People gathered to see the dance of gods in Rujag, Ropri
कुल्लू। आराध्य देवता कतरूसी नारायण के देवालय से बाहर निकलने के बाद लगघाटी में फागली उत्सव की धूम मची हुई है। वीरवार को रोपड़ी में देवता कतरूसी नारायण और रूजग में देवता पंचाली नारायण के सम्मान में फागली उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

देवता पंचाली नारायण अपने लाव-लश्कर के साथ रूजग गांव पहुंचे। देवालय पहुंचने पर सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया। इसके बाद वाद्ययंत्रों की थाप पर देवनृत्य किया गया। इसे देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन

देवताओं से पास सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। रूजग में ग्रामीणों की ओर से खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता कतरूसी नारायण के कारदार बलवीर नेगी ने कहा कि रोपड़ी गांव में देवता कतरूसी नारायण के सम्मान में फागली उत्सव मनाया गया। इस दौरान देवनृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की ओर से फागली में आए हुए सभी मेहमानों की खूब खातिरदारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed