फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People evacuated the village due to falling of stones

पत्थर गिरने से लोगों ने खाली किया गांव

Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People evacuated the village due to falling of stones
कुल्लू में ब्यासर के समीप नागचा में पहाड़ी से मकान पर गिरी चट्टान। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते सारी भेखली क्षेत्र में जिंदौड़ और ब्यासर के बीच नांगचा गांव को खतरा पैदा हो गया है। भेखली ब्यासर सड़क से करीब आधा किलोमीटर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। पत्थर गिरने से तीन घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

एक मकान की छत पर बहुत बड़ा पत्थर आकर ठहर गया है। लगातार पत्थर गिरने का क्रम जारी है। ऐसे में लोगों को किन्नौर हादसे की तरह नुकसान होने की आशंका हो रही है। इसके चलते लोगों ने गांव खाली कर दिया है। गांव में करीब 22 परिवार रहते हैं। करीब तीन मकानों के साथ देवता थान का मंदिर और गोशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। मंगलवार से यहां चट्टानें गिरने का क्रम जारी है। लोगों ने मवेशियों और सामान सहित अन्य गांवों में शरण ली है। वीरवार को मनाली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भुवेनश्वर गौड़ की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। इसके बाद उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम विकास शुकला कुल्लू को मौका करने के निर्देश दिए। एसडीएम कुल्लू ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चट्टानें गिरने वाली हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तब भी एक चट्टान आई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसका आकलन कर उन्हें उचित मुुआवजा भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान तारा चंद नेगी, गंगा राम ठाकुर, कराड़सू वार्ड पंचायत समिति सदस्य खेख राम ठाकुर, देवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed