फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People danced on Teri Jai Ho Ganesh...

Kullu News: तेरी जय हो गणेश... पर झूमे लोग

Sun, 08 Sep 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
People danced on Teri Jai Ho Ganesh...
भुंतर में चल रहे गणपति उत्सव के दौरान भजन कीर्तन करते श्रद्धालु।
भुंतर (कुल्लू)। जिले में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। भुंतर शहर के मणिकर्ण चौक पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना शनिवार को की गई। गणेश उत्सव कमेटी एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भजन संध्याएं भी होंगी। पहली भजन संध्या राजीव जरयाल के नाम रही। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भुंतर शहर को अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

पहली भजन संध्या में राजीव जरयाल ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने तेरी जय हो गणेश, गणपति बप्पा मोरया, रिद्धि-सिद्धि लेके आना, पधारो म्हारे अंगना आदि भजनों से श्रद्धालुओं को खूब नचाया। रातभर मणिकर्ण चौक पर भगवान गणेश के नाम का भजन-कीर्तन जारी रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और स्थानीय शहरवासियों ने पहली भजन संध्या में उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू के रामशिला में भी भगवान गणेश की महिमा का श्रद्धालुओं ने गुणगान किया। शनिवार की संध्या और रविवार को पूरा दिन श्रद्धालुओं का आराध्य देव गणेश के दर्शन के लिए मंदिर में आना लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed