फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners took to the streets to get their demands met

Kullu News: मांगों को मनवाने के लिए सड़क पर उतरे पेंशनर

Fri, 20 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners took to the streets to get their demands met
कुल्लू शहर में निकाली आक्रोश रैली, की नारेबाजी
विज्ञापन

बोले-बातचीत से चाहते हैं समस्याओं का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में शुक्रवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति के पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने शास्त्रीनगर से लेकर ढालपुर तक आक्रोश रैली भी निकाली। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, पेंशनरों ने एक मांग पत्र भी सरकार को प्रेषित किया।

सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कुल्लू के अध्यक्ष सेसराम ठाकुर ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर सरकार ने उन्हें मजबूर किया है। हमारा सरकार से टकराव नहीं है, हम बातचीत के जरिये अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। पेंशनरों ने सरकार को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा था। पेंशनरों ने मांग की थी कि जल्द जेसीसी की बैठक बुलाई जाए। इसमें पेंशनरों ने अपनी समस्या बतानी थी और पेंशनरों ने सरकार की बात भी सुननी थी। सरकार अब भी बातचीत के लिए बुलाए, हम जाने को तैयार हैं। उम्र के इस पड़ाव में सड़क पर धरना प्रदर्शन की हिम्मत नहीं। पेंशनरों के जो लंबित देय लाभ हैं, उन्हें जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जा रहे हैं जबकि 2015 से 2021 तक पेंशनरों के लाभ लंबित है। पेंशनरों को हकाें के लिए लड़ना पड़ रहा है लेकिन पहली बार हुआ है कि पेंशनरों को पेंशन हर माह की 10 तारीख को मिलेगी और कर्मचारियों को सैलरी पांच तारीख को मिलेगी। उम्रभर नौकरी करने के बाद पेंशनरों को अब पेंशन के लिए दस तारीख का इंतजार करना पड़ेगा। सरकार पहली ही तारीख को पेंशन जारी करे। आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव मोहर सिंह, बंजार के अध्यक्ष प्रीतम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed