{"_id":"625c41fcc216ad0f7a504558","slug":"peas-sold-for-rs-40-a-kg-in-bhuntar-kullu-news-sml4059217161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में 40 रुपये किलो बिका मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में 40 रुपये किलो बिका मटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की भुंतर और बंदरोल सब्जी में रविवार को हरा मटर 40 रुपये प्रति किलो बिका है। किसानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। एक सप्ताह पहले मंडियों में हरा मटर 35 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि इस सप्ताह पांच रुपये ज्यादा मिले हैं।
हालांकि पिछले वर्ष शुरुआती दौर में हरा मटर 50 से 55 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका था, लेकिन इस बार मटर की खेप मंडियों में ज्यादा पहुंच रही है। इससे दाम में कुछ कटौती हुई है। सब्जी मंडियों से इस बार सबसे अधिक मटर गुजरात जा रहा है। वहां पर मटर की डिमांड ज्यादा बताई जा रही है, जिससे कई ट्रक लोड होकर जा रहे हैं। भुंतर, बंदरोल और टकोली सब्जी मंडी में रोजाना मटर की दर्जनों जीपें पहुंच रही हैं। किसान सुरेश कुमार, योगराज, भीम सेन, केहर सिंह, तारा चंद, जितेंद्र कुमार, सेस राम, गिरजा राम, दिले राम, खेमराज ठाकुर, श्याम लाल, आलम चंद व सुनील कुमार ने बताया कि मटर का तुड़ान शुरू हो गया है। भुुंतर, बंदरोल और टकोली सब्जी मंडी में हरे मटर की फसल बेच रहे हैं। इस बार सूखे से मटर की फसल कम हुई है। 70 फीसदी फसल बरबाद हो गई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। अब जो फसल तैयार हो गई है, उसे मंडियों में बेचा जा रहा है। टकोली सब्जी के थोक विक्रेता कृष्ण पाल ने बताया कि रविवार को हरा मटर 40 रुपये किलो तक बिका है। सबसे ज्यादा मटर की सप्लाई गुजरात जा रही है।