फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patients will not have to wander for registration and test billing

Kullu News: पंजीकरण और टेस्ट बिलिंग के लिए नहीं भटकेंगे मरीज

Thu, 06 Mar 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Patients will not have to wander for registration and test billing
अमर उजाला में छपी खबर का असर।-संवाद
अस्पताल में चार अतिरिक्त काउंटर की रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

पांच पंजीकरण तथा तीन बिलिंग काउंटर किए स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पंजीकरण (पर्ची) और टेस्ट करवाने के लिए बिलिंग को मरीज नहीं भटकेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पंजीकरण और बिलिंग काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है।
अस्पताल में अब पंजीकरण के पांच और बिलिंग के तीन काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसके चलते मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि, इससे पहले अस्पताल में पंजीकरण के तीन और बिलिंग का एक काउंटर की सुविधा थी। अब चार और काउंटर स्थापित किए गए हैं। अमर उजाला ने मरीजों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब अस्पताल में व्यवस्था को सुधारा गया है। खास बात यह है कि यह काउंटर अस्पताल में उन जगह स्थापित किए गए हैं, जहां मरीज आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

अस्पताल के कमरा नंबर 206, 114 तथा 415 में बिलिंग काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे टेस्ट करवाने से पहले होने वाली बिलिंग की औपचारिकता को पूरा करने में मरीजों को लाइनों में न लगना पड़े और जल्दी से औपचारिकता पूर्ण कर मरीज अपने टेस्ट करवा पाएं। ऐसे ही उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों के पंजीकरण के लिए भी काउंटर बढ़ाया गया है। अस्पताल के कमरा नंबर 114 में दो और कमरा नंबर 142 में तीन पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की सुविधा के लिए चार अतिरिक्त पंजीकरण और बिलिंग काउंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें दो बिलिंग और दो पंजीकरण काउंटर शामिल हैं। कहा कि इससे पूर्व अस्पताल में एक बिलिंग और तीन पंजीकरण काउंटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed