फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   three patients lifted by helicopter from lahul to kullu

हेलीकॉप्टर से तीन मरीज किए लिफ्ट

Tue, 22 Mar 2016 05:50 PM IST
उदयपुर
उदयपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
three patients lifted by helicopter from lahul to kullu
आपातकालीन उड़ान करके तीन मरीज लाहौल से कुल्लू ‌किए गए लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

बर्फ की कैद में बेहतर इलाज के लिए तरस रहे मरीज हेलीकॉप्टर के माध्यम से लिफ्ट किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में एक महिला मरीज चार-पांच दिनों से उपचाराधीन थी। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इन मरीजों को लिफ्ट करने के लिए एक आपातकालीन उड़ान भरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में उपचाराधीन यह महिला मरीज डिलीवरी के बाद बच्चेदानी में आ रही है बीमारी से जूझ रही थी।

विज्ञापन


वहीं तिंगरेट हेलीपेड से करपट गांव के बारह वर्षीय साहिल जो अपेंडिक्स बीमारी से जूझ रहा था उसे भी आपातकालीन उड़ान से लिफ्ट कर दिया गया है। वहीं उदयपुर से एक अन्य मरीज बिहाड़ी गांव के रामदेवी को भी लिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इन मरीजों को लिफ्ट करने के लिए एक विशेष हेलीकॉप्टर की उड़ान भरी। उदयपुर उपमंडल के तहत शकोली गांव के कुंती देवी को हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक कुंती देवी की बीमारी को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया था। इस संबंध में एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि इस आपातकालीन उड़ान में उदयपुर से दो और तिंगरेट हेलीपेड से एक मरीज को लिफ्ट किया गया है। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी योग राज धीमान ने इस आपातकालीन उड़ान में लाहौल से तीन मरीजों के साथ 40 लोगों के रोहतांग दर्रे के आरपार होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed