फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patients in trouble due to closure of roads in Lahaul

Kullu News: लाहौल में सड़कें बंद होने से मुश्किल में मरीज

Thu, 07 Mar 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Patients in trouble due to closure of roads in Lahaul
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में सड़कें बहाल न हो पाने से मरीजों का कुल्लू अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। गोहरमा गांव के प्रेम चंद (68) चार दिनों से बिस्तर पर लेटे हुए हैं। घायल प्रेम चंद को डॉक्टर ने कुल्लू अस्पताल रेफर किया है लेकिन मनाली-केलांग सड़क बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने प्रशासन, सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द सड़क बहाल की जाए ताकि उन्हें घाटी से बाहर निकाला जा सके। बीते सोमवार को प्रेम चंद सीढि़यों से गिर गए थे। इससे उनकी टांग फ्रेक्चर हो गई है।
विज्ञापन

पीएचसी फूड़ा में तैनात चिकित्सक ने घर आकर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश रुअलवा सहित घाटी के लोगों ने सरकार, प्रशासन से नजदीकी हेलीपैड तक सड़क शीघ्र बहाल कर मरीज को चौपर की मदद से बाहर निकालने की मांग की है। तांदी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि मरीज की हालत को देखते हुए नजदीकी हेलीपैड तक सड़क जल्द बहाल की जाए। पट्टन निवासी राहुल कुमार ने कहा कि घाटी में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक शाखा उदयपुर में तैनात एक कर्मचारी आइजोल ठाकुर की 11 मार्च को शादी है, लेकिन यह कर्मचारी लाहौल में फंसा है। कर्मचारी ने मरीज को लिफ्ट करने के आने वाले हेलीकॉप्टर में उसे भी लिफ्ट देने की मांग है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य जोरों से चल रहा है। मरीज को घाटी से बाहर निकालने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed