{"_id":"5707dba54f1c1b7d69c810cc","slug":"parking-fasility","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पार्किंग मिली, ऑटो पार्किंग मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पार्किंग मिली, ऑटो पार्किंग मिलेगी
भुंतर
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
दी लोअर कुल्लू ट्रक यूनियन का उदघाटन करते विधायक महेश्वर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
भुंतर कस्बे में कुल्लू सदर से विधायक महेश्वर सिंह ने शुक्रवार को ट्रक पार्किंग का उद्घाटन और ऑटो पार्किंग का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि भुंतर कस्बे में ट्रक, जीप और ऑटो वालों को व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़ और शहर को साफ सुथरा रखा जा सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कुल्लू जिला को काफी सहयोग मिल रहा है और भुंतर के लिए भी काफी सहायता मिल रही है। खासकर सब्जी मंडी में जाम की समस्या ज्यादा रहती है इसे दूर करने के लिए भी काफी प्रयास किए जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रक, जीप, ऑटो और टिप्पर यूनियनों के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को सरकारी स्तर से उठाया जाएगा। जिससे यहां पार्किंग की समस्या न रहे। भुंतर में पार्किंग के निर्माण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से सहयोग लिया जाएगा। भुंतर के आसपास बाढ़ नियंत्रण पर भी कार्य करने की जरूरत है। मेरा मकसद जनसेवा करना रहता है राजनीति तो एक हिंडोला है कभी इधर तो कभी उधर का पल्ड़ा भारी रहता है। मैं लोभ से राजनीति में नहीं हूं सेवा करने के लिए आया हूं। इस मौके पर हिलोपा के जिला अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा, कुल्लू के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, नपं के प्रधान कर्ण सिंह, उप प्रधान ललिता, ट्रक यूनियन के प्रधान गोपाल कृष्ण, लोअर फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के करतार गुलेरिया, आटो यूनियन के प्रेम वर्धन और टिप्पर यूनियन के जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन