फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parents are being looted in the name of school uniforms.

Kullu News: स्कूल वर्दी के नाम पर लुट रहे अभिभावक

Sun, 17 May 2026 04:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
Parents are being looted in the name of school uniforms.
कमीज 600 और स्वेटर 700 रुपये का
विज्ञापन

वर्दी के मनमाने दामों से अभिभावक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, विद्यालयों में विद्यार्थियों को तय नियमों के अनुसार वर्दी पहनकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इन दिनों अभिभावक अपने बच्चों के लिए वर्दी की खरीदारी कर रहे हैं लेकिन दुकानों में वर्दी के सामान्य से अधिक दाम अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। दुकानों में महज एक सफेद रंग की कमीज ही 600 रुपये में बिक रही है। वहीं, स्वेटर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दुकानों में स्कूल वर्दी की स्वेटर 700 रुपये में बेची जा रही है। स्कूली वर्दी के हर एक दुकान में अलग-अलग दाम हैं। इससे अभिभावकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और वर्दी के नाम पर अभिभावक लुट रहे हैं।
अभिभावकों शालिनी, रितिका, अनीता, शानवी, रीना, जयवंती, प्रोमिला, अंकिता, आरती, रेशमा, शीना, अक्षिता ने कहा कि वे अपने बच्चों के लिए स्कूल की वर्दी खरीदने आई हैं लेकिन शहर में पहले ही रेडीमेड वर्दी की दुकानें गिनी-चुनी हैं और उन सब में दाम अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन के अनुसार ही वर्दी की खरीदारी करना पहले ही मजबूरी बना हुआ है और अब दुकानों में मनमाने दाम होने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल वर्दी की खरीद और बढ़ते दामों से अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। एक सामान्य व्यस्क व्यक्ति की कमीज 300 से 400 और स्वेटर 500 रुपये में आती है, लेकिन बच्चों की कमीज और स्वेटर ही 1300 रुपये में खरीदने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से निगरानी करने के साथ मनमाने दाम वसूलने पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किताबों और कॉपियों के दाम भी बढ़े
जिले में हर साल किताबों और कॉपियों के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। विगत वर्ष के मुकाबले दस से 15 फीसदी तक कॉपियों के दाम बढ़े हैं। वर्दी के साथ किताबों और कॉपियों का लगातार महंगा होना अभिभावकों की जेब को ढीला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed