फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paragliding started in Gadsa site after two months

Kullu News: गड़सा साइट में दो महीने बाद शुरू हुई पैराग्लाइडिंग

Fri, 19 Apr 2024 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Paragliding started in Gadsa site after two months
खास खबर...
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में रफ्तार पकड़ेंगी गतिविधियां, युवाओं को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पैराग्लाइडिंग साइट गड़सा में दो महीने के बाद पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। दो महीने तक पैराग्लाइडिंग गतिविधियां बंद रहने से यहां पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से जुड़े युवा बेरोजगार हो गए थे। अब साहसिक गतिविधियां शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। पर्यटन सीजन के दौरान यहां पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां जोर पकड़ेंगी।
देश-विदेश से आने वाले सैलानी गड़सा साइट पर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे। विभाग ने दो महीने यहां पर पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी थी। गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट भुंतर तहसील में आती है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन से जब पर्यटक कुल्लू जिले में प्रवेश कर बजौरा पहुंचते हैं तो वे बजौरा पुल से होकर गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट से भी गड़सा साइट नजदीक पड़ती है। आखिरकार गड़सा में पैराग्लाइडिंग शुरू होने से कारोबार से जुड़े युवाओं को लाभ मिलेगा। सैलानी भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। कुल्लू की पीज साइट, डोभी, सोलंगनाला आदि साइटों में पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पैराग्लाइडिंग शुरू होने के बाद राहत मिली है। साइट में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
-करन सिंह, अध्यक्ष, पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन गड़सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed