फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paragliding should be started in Gadsa Valley: Shourie

गड़सा घाटी में शुरू की जाए पैराग्लाइडिंग : शौरी

Sun, 17 Mar 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Paragliding should be started in Gadsa Valley: Shourie
भुंतर (कुल्लू)। जिले की गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक से क्षेत्र के लोगों में रोष है। घाटी के लोगों का आरोप है कि गड़सा घाटी में बिना किसी कारण के पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। इससे दियार और गड़सा घाटी के सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगार से जुड़े लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले बिना किसी कारण से गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग को बंद कर दिया है। इन दिनों पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और गड़सा में पैराग्लाइडिंग न होने से कारोबार से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग बंद करने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जिला कुल्लू में सभी स्थानों पर पैराग्लाइडिंग हो रही है तो गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग क्यों बंद की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गड़सा घाटी की पैराग्लाइडिंग साइट को लेकर सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर वहां पर पैराग्लाइडिंग शुरू करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवान चंद ठाकुर ने पर्यटन विभाग से जिले के दूसरे हिस्सों की तरह गड़सा घाटी में जल्द पैराग्लाइडिंग शुरू करने की मांग की। कहा कि पैराग्लाइडिंग से दियार और गड़सा घाटी समेत अन्य क्षेत्रों के करीब 600 से ज्यादा युवा जुड़े हुए हैं। स्थानीय निवासी माला ठाकुर, केहर सिंह, नेत्र ठाकुर, अमरदीप सिंह, जगन्नाथ ठाकुर, सुरेश कुमार और दिनेश शर्मा ने भी साहसिक पैराग्लाइडिंग को शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed