{"_id":"666add118d90d7339f0fb0fa","slug":"panchayat-head-prepared-to-deal-with-disaster-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124643-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा से निपटने के लिए तैयार किए पंचायत प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा से निपटने के लिए तैयार किए पंचायत प्रधान
विज्ञापन
फोटो सहित..........
कुल्लू में पहले चरण में आनी और निरमंड खंड के 30 प्रधानों को दिया प्रशिक्षण
पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे नुमाइंदें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में कुल्लू के सभी 235 पंचायतों के प्रधानों को आपदा और जंगलों में लगाई जा रही आग को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले चरण में आनी और निरमंड खंड के करीब 30 पंचायत प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद पंचायत प्रधान अपनी-अपनी पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। बरसात में सतर्क रहने को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया।
दो दिन तक पंचायत प्रधानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। पात्र लोगों को पेंशन सहित दूसरी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही है। जिला पंचायत अधिकारी डीआर ठाकुर ने कहा कि दो दिन तक पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ कई विभागों के अधिकारियों ने पंचायत प्रधानों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया है। वीरवार को दूसरे दिन जिला आपदा प्रबंधन के प्रशांत ने पंचायत प्रधानों को आपदा से निपटने की बारीकी के बारे में बताया।
कहा कि अगर किसी तरह की आपदा आती है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 नंबर पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगाई जा रही आग की घटनाओं को रोकने में पंचायत की अहम भूमिका होती है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। जंगलों में आग से न केवल वन संपदा का नुकसान होता बल्कि इससे मानव जीवन को खतरा और वायु प्रदूषण होता है। शिविर में आए मुहान पंचायत प्रधान संतोष ठाकुर ने कहा कि आने वाली बरसात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। संवाद