फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panchayat expansion is set, Kullu will now have 245 panchayats.

Kullu News: पंचायतों का विस्तार तय, कुल्लू में अब होंगी 245 पंचायतें

Thu, 12 Mar 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Panchayat expansion is set, Kullu will now have 245 panchayats.
कुल्लू। जिले में पंचायतों के पुनर्गठन के तहत छह नई पंचायतों का ड्राफ्ट सरकार ने फाइनल कर दिया है। इसके साथ ही जिले में पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 245 हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने जारी ड्राफ्ट पर तीन दिनों के भीतर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले जिले की चार नई पंचायतों का गठन हो चुका है। लिहाजा, अब तीन दिनों के बाद 6 और नई पंचायतों की अधिसूचना जारी होगी। इससे जिले में पंचायतों की फेहरिस्त और लंबी हो जाएगी।
विज्ञापन

पहले जिले में पंचायतों की संख्या 235 थी लेकिन इस बार पंचायत चुनावों से पहले नई पंचायतों का गठन किया जा रहा है। इसके चलते कुल्लू जिले में पहले बनी 4 नई पंचायतों के साथ 239 पंचायतें हो गई है लेकिन अब 6 नई पंचायतें गठित होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 245 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
ये होंगी नई छह पंचायतें
छह नई पंचायतों के गठन के लिए तैयार ड्राफ्ट में आनी के पलेही से तांदी पंचायत बनेगी। बंजार के कोठी चैहणी से बिहार और निरमंड विकास खंड के भलसी से कुडा कोड़ पंचायत बनाई जाएगी। भुंतर में भलाण दो से कोठी भलाण, मझली से शियाह और कुल्लू विकास खंड की खड़ीहार से पाहनाला पंचायत बनाई जा रही है।
....
पहले बन चुकी हैं पंचायतें
जिले कुल्लू में इससे पहले चार पंचायतों का गठन हो चुका है। इसमें नग्गर खंड में हलाण-1 से शिला हलाण पंचायत के साथ कन्याल पंचायत बनाई है। जबकि कुल्लू विकास खंड में शिलीहार और तिउण पंचायतें नई बनाई जा चुकी है।

...
जिले की छह नई पंचायतों के गठन का ड्राफ्ट तैयार है और तीन दिनों के भीतर सरकार ने आपत्तियां और सुझाव मांगे है। तीन दिनों के बाद इनको लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
-दया राम ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी, कुल्लू
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed