{"_id":"64e794a0ac889c1ad308cb92","slug":"out-sange-highway-closed-for-eight-hours-due-to-landslide-kullu-news-c-89-1-ssml1012-5533-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा औट-सैंज हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा औट-सैंज हाईवे
Thu, 24 Aug 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। दो महीने से हाईवे-305 सामान्य नहीं हो पाया है। अब हल्की सी बारिश होने पर भी बंद होने लगा है। वीरवार को औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बालीचौकी के पास दो अलग-अलग जगहों पर अवरुद्ध हो गया था। इससे हाईवे पर यातायात करीब आठ घंटे तक ठप रहा। वीरवार सुबह करीब 7 बजे पेट्रोल पंप के पास भूस्खलन होने से मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए।
एनएचएआई ने मशीन भेजकर हाईवे को 10 बजे खोला। इसके बाद बालीचौकी के साथ लगते शिल्ही बिहाली के पास सुबह लगभग 10:30 बजे पहाड़ी दरकने से लगभग 3:30 बजे तक छोटे वाहनों के पहिए थमे रहे। ऐसे में हाईवे में दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया।
लारजी निवासी डोला सिंह, गोपाल सिंह तथा कृष्ण ठाकुर ने कहा कि बारिश होने पर हाईवे बालीचौकी के पास बंद रहा। डोला सिंह ने कहा कि औट से बंजार, बंजार से जलोड़ी दर्रा, माशनूनाला से आनी तथा आनी से लुहरी तक हाईवे में कई प्वाइंट ऐसे हैं जो कभी भी बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
एनएच अथॉरिटी के लिए भी हाईवे को बहाल करना चुनौती बन गया है। यही वजह है कि हाईवे पर 47 दिनों से बस सेवाएं ठप हैं। अधिशासी अभियंता केएस सुमन ने कहा कि सड़क को बसों के लिए बहाल करने का काम जारी है। संवाद