{"_id":"60b50ff38ebc3e2beb7fab88","slug":"opening-of-the-market-will-increase-the-risk-of-spreading-the-infection-kullu-news-sml3720171156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुलने से बढ़ेगा संक्रमण फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुलने से बढ़ेगा संक्रमण फैलने का खतरा
विज्ञापन
कुल्लू। कोविड की दूसरी लहर में कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक एक शुरू हो गया है। इसके तहत जिला कुल्लू में भी तीन के बजाय पांच घंटे तक सभी दुकानें खुलीं रही। प्रदेश सरकार ने अनलॉक शुरू कर जनता के साथ विभिन्न व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया है। यह नई व्यवस्था फिलहाल सात जून तक लागू रहेगी। लोगों ने कहा कि बाजार खुलने से राहत मिलने के साथ संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा।
कोरोना मामलों में गिरावट आने के उपरांत सरकार ने यह निर्णय लिया है। लेकिन सरकार के इस फैसले पर कुल्लू के युवाओं की प्रतिक्रिया मिली जुली रही है। अमर उजाला की टीम ने युवाओं से बातचीत कर अनलॉक एक के निर्णय पर उनकी राय जानने की कोशिश की। इसमें अमित शर्मा, गिरधारी लाल, राकेश, अखिलेश ने कहा कि अभी कोरोना कर्फ्यू में ढील देने की आवश्यकता नहीं थी। जिले के लोगों ने भी कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना कर्फ्यू का समर्थन किया था। रमन, सुनील कुमार, सोनू, राहुल, रणजीत, कुलदीप, मोहन अवस्थी ने कहा कि कर्फ्यू में ढील देना सही है। खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करने वाले लोगों और दुकानदारों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, तभी कोरोना को मात दी जा सकती है।
कर्फ्यू में ढील देने में दिखाई जल्दबाजी: रजत
रजत डोगरा ने कहा कि सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देने में जल्दबाजी दिखाई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। लेकिन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। सभी दुकानों को खोलने की अनुमति मिलने से लोगों को आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन
निर्णय सही, एहतियात बरतें लोग
नैन प्रकाश ने कहा कि सरकार ने सभी दुकानों को खोलने का सही निर्णय लिया है। इससे आम जनता के साथ कारोबारियों को राहत मिलेगी। लेकिन खरीदारी करने निकले लोगों और दुकानदारों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता रहेगी, जिससे कोरोना संक्रमण दोबारा न फैले।
ढील से बाजारों में उमड़ेगी लोगों की भीड़
सौरव ठाकुर ने कहा कि सरकार ने तीन की बजाय पांच घंटे कोरोना कर्फ्यू में ढील दी है। आवश्यक सामान की दुकानों के अलावा अन्य सभी दुकानें खुलने से बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। सामाजिक दूरी नहीं रहेगी। एक-दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ सकता है।
दुकानें खुलने से लोगों को मिली राहत
जय सिंह ने कहा कि सभी दुकानें खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतर दुकानें बंद रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन सरकार के इस फैसले से काफी हद तक परेशानी दूर होगी। अब लोग आवश्यकता अनुसार सामान खरीद सकेंगे।