फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Only one teacher teaches or handles office work in Tandi School

Kullu News: तांदी स्कूल में एक ही शिक्षक, पढ़ाए या ऑफिस कार्य निपटाए

Tue, 23 Apr 2024 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Only one teacher teaches or handles office work in Tandi School
बंजार (कुल्लू)। शिक्षा खंड बंजार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तांदी में एक ही शिक्षक तैनात होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाए या ऑफिस कार्य निपटाए, यह सवाल मुंह बाएं खड़ा है। अभिभावक भी परेशान होकर अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। तांदी स्कूल में शिक्षक का एक पद डेढ़ साल से रिक्त है। साथ ही न जलवाहक तैनात है और न ही चौकीदार।
विज्ञापन

स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 15 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। एक ही शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक कई बार प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समक्ष मामला रख चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। अभिभावक घनश्यामा देवी, पवना देवी, लोत राम, कुशपेंदर नेगी, कैप्टन किशन चौहान, खेमचंद, दुनीचंद, लोतराम आदि ने कहा कि डेढ़ साल से मात्र एक शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहा है। आग्रह के बाद भी शिक्षा विभाग शिक्षक की तैनाती नहीं कर रहा है। इससे शिक्षा के अधिकार की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन

.......
राजकीय प्राथमिक स्कूल तांदी में अध्यापक समेत चौकीदार और जलवाहक के रिक्त भरने की शिक्षा विभाग से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन विभाग बच्चों की शिक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक भी मजबूरन बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नूप राम, अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधन समिति, तांदी

तांदी स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। विभाग के उच्चाधिकारी ही पद भरने को लेकर निर्णय ले सकते हैं।
-चंदे राम, बीईईओ, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed