फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Online application has made the process of adopting a child easier: Dr. Hira

ऑनलाइन आवेदन से आसान हुई बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया : डॉ. हीरा

Sun, 07 Dec 2025 05:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 07 Dec 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Online application has made the process of adopting a child easier: Dr. Hira
सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई ने कार्यशाला में दी दत्तक ग्रहण की विशेष जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत सरकार ने दत्तक ग्रहण अधिनियम 2022 के माध्यम से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बना दिया है। कोई भी महिला, पुरुष या विवाहित दंपती सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बच्चा गोद लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। यह बात जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. हीरानंद ने कही।
जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत यूरनाथ में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं महिला मंडल की लगभग 80 सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी जोगिंद्र कुमार ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो को ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोगों को दत्तक ग्रहण प्रक्रिया में उलझनों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से सुषमा, शिशु चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों के उचित आहार, देखभाल और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के बारे में उपयोगी जानकारी साझा की। वहीं, सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को कानूनी रूप से पूर्ण करने के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed