{"_id":"65f6c6647a9ccf4e3302c6e8","slug":"one-kilo-of-hashish-recovered-from-two-youths-kullu-news-c-89-1-klu1001-118913-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो युवकों से एक किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो युवकों से एक किलो चरस बरामद
Sun, 17 Mar 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने 1.149 किलो चरस के साथ नई दिल्ली के एक युवक समेत दो को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स टीम ने कसोल और भुंतर के हाथीथान में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों से नशा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार रात को भुंतर के समीप हाथीथान चौक पर पुलिस ने नाका लगाया था। इस बीच युवक नीतिश नैयर (34), निवासी ए13, अर्जुन नगर, नई दिल्ली के कब्जे से 325 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एएनटीएफ की टीम कसोल में गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर युवक गणेश, निवासी नेपाल की तलाशी ली।
आरोपी के कब्जे से 824 ग्राम चरस बरामद की। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज ने कहा कि आरोपी नेपाली युवक से पूछताछ चल रही है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। संवाद