{"_id":"0225d2740a2bc70d373453854822a5ae","slug":"one-died-in-accident-at-jaggati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगघाटी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगघाटी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगघाटी में शुक्रवार देर शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इससे कार चला रहे चालक की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे में मारे गए युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के पीछे रहे कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम लगघाटी के पिछलाग्रामंग में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की उन्हें सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ऑल्टो कार नंबर एचपी-34बी 4308 सड़क से खाई की ओर लुढ़क गई थी। कार चालक/मालिक त्रांबली निवासी सचिन (25) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कार के पास ही लेखराम और हेमंत महंत पड़े थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक सचिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार हादसे को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 304 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन