फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One and a half million poppy plants recovered

अफीम के डेढ़ लाख पौधे किए बरामद

Sat, 22 May 2021 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
One and a half million poppy plants recovered
कुल्लू। ऊझी घाटी के तहत आने वाले हिमरी गांव के पास पुलिस ने नशे की खेती पकड़ी है। शीशग कुटला में छह बीघा भूमि के 20 खेतों में अफीम की बिजाई की थी। खेतों के चारों तरफ बाड़बंदी की गई थी। पुलिस ने अफीम के डेढ़ लाख पौधों को बरामद किया है।
विज्ञापन

पतलीकूहल पुलिस की एक टीम शुक्रवार को रायसन, शिरढ़ और हिमरी की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि हिमरी के साथ किसी ने अफीम की खेती की है। टीम जब शीशग कुटला पहुंची तो यहां सीढ़ीनुमा खेतों में अफीम की खेती मिली। पुलिस ने नशे की खेती की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। मौके पर करीब छह बीघा भूमि में अफीम के डेढ़ लाख पौधे बरामद हुए। कई अफीम के पौधों में फूल खिले थे। कई पौधों में अफीम डोडे भी निकल आए थे। इससे पहले ही माफिया के लोग इस अफीम को निकालकर बेचते तो पुलिस ने इसे पकड़ लिया। हालांकि नशे की यह खेती निजी या वन भूमि में की गई थी, इसका खुलासा निशानदेही के बाद हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस जिला कुल्लू की अलग-अलग जगहों में जाकर अफीम व भांग की खेती पकड़ रही है। अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। उधर, इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन चल रही है। इस तरह का सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed