फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   On the night of Diwali, bombs exploded on the ground and airplanes flew in the sky.

Kullu News: दिवाली की रात धरा पर फूटे बम और आसमान में उड़ी हवाइयां

Wed, 22 Oct 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Oct 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
On the night of Diwali, bombs exploded on the ground and airplanes flew in the sky.
कुल्लू में दीपावली के मौके पर शहर में हो रही आतिशबाजी का नजारा।-संवाद
देर रात तक चलता रहा दीपावली का जश्न, घरों को दीयों और मोमबत्तियों की रोशनी से किया रोशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक शहर में पटाखे और बम फूटते रहे और आसमान में हवाइयां उड़ती रहीं। चारों तरफ धमाकों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। दिवाली के दिन सुबह से लोग अपने घरों की सजावट में जुट गए थे घरों को फूल मालाओं और रंगोली से सजाया और शाम ढलते ही लोगों ने लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और घरों को बिजली की लड़ियां लगाने के साथ साथ दीप जलाकर रोशन किया। उसके बाद घाटी में पटाखों के धमाके की गूंज होने लगी जो देर रात तक चलती रही। जिला मुख्यालय कुल्लू में भी लोगों ने पटाखे और अतिशवाजियां चलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। शहर में दीपावली की रात को आसमान की ओर जाती आतिशबाजी का नजारा देखने लायक था। रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाते लोगों के घरों की चमक पूरे शहर की सुंदरता बढ़ा रही थी।
यहां लगी पटाखे की मार्केट
जिला मुख्यालय कुल्लू में प्रशासन ने पटाखे की बिक्री के लिए ढालपुर के रथ मैदान में अनुमति प्रदान की थी जहां 25 से अधिक लोगों ने पटाखे की दुकानें लगा रखी थी जहां दिनभर पटाखे और सजावट के सामान खरीदने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटती रही। यहां लोगों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। इसके अलावा मनाली, पतलीकूहल, नग्गर, भुंतर, बंजार, सैंज और आनी व निरमंड में भी पटाखा बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे जहां लोगों ने पटाखे खरीदे।
विज्ञापन

-मिठाइयाें की दुकानों में रही भीड़
इसी तर्ज पर दीपावली को दिनभर मिठाइयों की दुकानों में भी भीड़ जुटी रही और लोगों ने इस मौके पर मिठाइयां खरीदी और अपने आस-पड़ोस के साथ साथ रिश्तेदारों में मिठाइयां बांट दिवाली की खुशियां साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुनाथ की पूजा हुई
इधर, दीपावली के मौके पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। सुल्तानपुर स्थित भगवान रघुनाथ के मंदिर में पूरी रस्मों के साथ दीपावली की संध्या पर पूजा अर्चना की गई। जबकि इसके अलावा जिला के अन्य कई मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। जबकि जिला भर में लोगों ने अपने अपने घरों में भी देवी देवताओं के साथ साथ लक्ष्मी की पूजा की।

कुल्लू में दीपावली के मौके पर शहर में हो रही आतिशबाजी का नजारा।-संवाद

कुल्लू में दीपावली के मौके पर शहर में हो रही आतिशबाजी का नजारा।-संवाद

कुल्लू में दीपावली के मौके पर शहर में हो रही आतिशबाजी का नजारा।-संवाद

कुल्लू में दीपावली के मौके पर शहर में हो रही आतिशबाजी का नजारा।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed