{"_id":"6838458c5aea4ab7490fe0ee","slug":"on-the-lines-of-sukhna-lake-a-bicycle-trail-will-be-built-along-the-beas-river-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1002-148617-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर ब्यास के किनारे बनेगी साइकिल ट्रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर ब्यास के किनारे बनेगी साइकिल ट्रेल
Fri, 30 May 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 May 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में सरवरी नदी से होते हुए ब्यास नदी के किनारे बनेगी साइकिल ट्रेल।-संवाद
गौरीशंकर
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे सुखना लेक की तर्ज पर साइकिल ट्रेल विकसित होगी जिसके लिए वन विभाग ने विस्तृत प्रोजेक्ट बनाया है। इस प्रोजेक्ट में साइकिल ट्रेल के साथ-साथ जॉगिंग ट्रेल और मेडिटेशन स्थान भी विकसित करने का प्रावधान है।
10 करोड़ का यह प्रोजेक्ट जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) के सहयोग से तैयार करने की योजना है। बहरहाल, वन विभाग ने 10 करोड़ का एक विस्तृत प्रारूप बनाकर जायका को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
इसकी स्वीकृति मिलने के बाद जिला मुख्यालय कुल्लू में यह प्रोजेक्ट पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे साइकिल ट्रेल को चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर बनाने की योजना है। ऐसे में मुख्यालय में यह प्रोजेक्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा और मनाली, मणिकर्ण और अन्य स्थानों पर जाने वाले पर्यटक इसके बाद मुख्यालय में भी रुकेंगे और यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।