फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   On Buddha Jayanti, two panchayats were given the gift of irrigation canal

Kullu News: बुद्ध जयंती पर दो पंचायतों को सिंचाई कूहल को सौगात

Mon, 12 May 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 May 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
On Buddha Jayanti, two panchayats were given the gift of irrigation canal
लाहौल घाटी में चट्टान काटकर सिंचाई कूहल बनने से 70 परिवारों की मुश्किलें होंगी कम
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने नाले के मुहाने से 90 मीटर चट्टान काटकर बनाई है यह सिंचाई कूहल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बुद्ध जयंती पर विधायक अनुराधा राणा ने जाहलमा, फूड़ा, हालिंग और तलजोन के 70 परिवारों को सिंचाई कूहल की बड़ी सौगात दी है।
बहाव सिंचाई योजना के तहत जाहलमा नाले में चट्टान काटकर सिंचाई कूहल के बनने से जाहलमा और जुंडा पंचायत के 70 किसान परिवारों की मुश्किलें कम हो जाएंगी। पिछले चार, पांच साल से ये परिवार 128 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए पानी को लेकर काफी परेशान थे। गर्मियों के मौसम में जाहलमा नाले में लगातार बाढ़ आने से उनकी सिंचाई कूहलें ध्वस्त हो जाती थीं। ऐसे में इन किसानों को खेतों की सिंचाई में पानी को लेकर भारी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा था। फसल सूखने से किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। अब नाले के मुहाने से लेकर काफी आगे तक चट्टान काटकर सिंचाई कूहलों के तैयार होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।

जलशक्ति विभाग ने जाहलमा बहाव सिंचाई योजना के तहत जाहलमा नाले में कूहल के मुहाने से 90 मीटर आगे तक सिंचाई कूहल में रोक कटिंग का कार्य पूरा कर लिया है। सोमवार को विधायक अनुराधा ने जाहलमा और जुंडा पंचायत के इन परिवारों को भूमि को सिंचाई के लिए पानी की सौगात दी। विधायक ने कहा कि जाहलमा नाले में चार-पांच साल से सिंचाई कूहल की समस्या थी। उन्होंने कहा कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि जाहलमा नाले से फूड़ा के किसानों की भी सिंचाई कूहल की समस्या है, जिस पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed