{"_id":"687e6e4d80bd0dd30d077d7c","slug":"officers-should-solve-public-problems-immediately-kiran-kullu-news-c-89-1-ssml1015-152751-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अफसर : किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अफसर : किरण
Mon, 21 Jul 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
लाहाैल-स्पीति की उपायुक्त ने जिला स्तरीय मंडे रिव्यू मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
डीसी ने अधिकारियों को दिए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
कहा- जिले में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला वासियों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और उत्तरदायी समाधान सुनिश्चित बनाया जाए। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कही।
उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय मंडे रिव्यू बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करना रहा। इसमें अटल टनल के उत्तरी छोर पर व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं, ईको पर्यटन पार्कों और स्थलों को विकसित करना, त्रिलोकीनाथ मंदिर के परिसर का सौंदर्यीकरण, जिप लाइन और पैरागलाइडिंग, एमआरएफ विलिंग, बसों के संचालन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण, कृषि सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नदी-नालों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर चेतावनी सूचक बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्याें के लिए जारी की गई राशि की उपयोगिता और योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में प्रगति समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को केलांग से आगे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने के लिए कहा। उद्योग विभाग से जिला में स्फूर्ति योजना के तहत किसी एक क्षेत्र का क्लस्टर बनाकर महिलाओं को सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा शर्मा, अलीशा चौहान, वन मंडल अधिकारी अनिकेत वानवे, उप पुलिस अधीक्षक रश्मि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--