{"_id":"63fb985f33636cc154077214","slug":"o-banki-chandrastudents-dance-on-the-song-kullu-news-c-19-1-72402-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ओ बांकी चंदरा...गीत पर झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ओ बांकी चंदरा...गीत पर झूमे विद्यार्थी
Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में ऊझी घाटी छात्र वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को अपना वार्षिक समारोह मनाया। समारोह में विद्यार्थियों ने मंच पर खूब धमाल मचाया।
विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य और एकल गान की प्रस्तुतियों से अपने सहपाठियों और मुख्यातिथि का खूब मनोरंजन किया। लोकगायक रमेश ठाकुर ने अपने गीतों से विद्यार्थियों को खूब झुमाया। छात्र वेलफेयर एसोसिएशन के सालाना समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेे।
उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद लोकगायक रमेश ठाकुर ने सालाना समारोह में विद्यार्थियों की मांग के अनुसार गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने लोभ लागा तेरा गे बांकी पड़ोसने..., हेरी तेरा मुहड़ू प्यारा हो गीत से विद्यार्थियों को नचाया।
विज्ञापन
उन्होंने सैंज म्हारा होटल, ओ बांकी चंदरा, हीरा ठकरणिये लाई लप्पा हो विमला, लाल-लाल सेऊआ रा दाणा, मीठा बड़ा लागदा तेरे ग्राऊंआ रा पाणी आदि गीतों से समारोह में समां बांधा।
समारोह में काफी अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उधर, समारोह के मुख्यातिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी जीवन में की गई मेहनत से कल का भविष्य सुरक्षित होगा। इसके लिए विद्यार्थी खूब मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। संवाद