Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NSS volunteers will be trained in disaster management and rescue operations.

Kullu News: आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में दक्ष होंगे एनएसएस स्वयंसेवी

Sun, 29 Nov 2026 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers will be trained in disaster management and rescue operations.
पिरड़ी में शुरू हुआ एडवेंचर प्रशिक्षण शिविर, तीन राज्यों के स्वयंसेवी ले रहे भाग
विज्ञापन

........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा के समय लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तीन राज्यों के 50 युवा कुल्लू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग सेंटर में रविवार को दस दिवसीय राष्ट्रीय एडवेंचर प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवी साहसिक गतिविधियों के साथ आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों के गुर सीख रहे हैं। शिविर का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली और हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
शिविर में स्वयंसेवियों को स्विमिंग, कयाकिंग, कैनोइंग और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा थ्रो बैग रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और जीवन रक्षक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षक युवाओं को जल आधारित खेलों के साथ जमीन पर होने वाली साहसिक गतिविधियों और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों के तरीके सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवियों को राहत एवं बचाव कार्यों में बरती जाने वाली सावधानियों, जरूरी तकनीकों और जीवन रक्षा के तरीकों से अवगत करवाया जा रहा है। दस दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये युवा आपदा संभावित क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दे सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed