{"_id":"68962b3d4aebcd1d9d05747e","slug":"now-water-will-be-available-for-four-hours-in-the-morning-and-evening-in-kelang-kullu-news-c-89-1-ssml1015-154174-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग में अब सुबह-शाम चार-चार घंटे मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग में अब सुबह-शाम चार-चार घंटे मिलेगा पानी
Fri, 08 Aug 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ने निकाला पेयजल समस्या का हल
अब शहर में नहीं आएगी मटमैले पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों से पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जल स्रोतों में अत्यधिक मटमैला पानी और जल स्तर में उतार-चढ़ाव के चलते केलांग कस्बे की नियमित जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
अब स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलशक्ति विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए शाकस नाला से लिफ्ट पेयजल योजना को क्रियान्वित किया है। इस योजना की जल भंडारण क्षमता 1.15 लाख लीटर है। इससे फिलहाल केलांग में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
नई व्यवस्था के तहत पेयजल की आपूर्ति अब दैनिक दो चरणों में होगी। सुबह 6:00 से 10:00 बजे और दोपहर को 3:00 से शाम 07:00 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से समयबद्ध जल भंडारण करने का अनुरोध किया है। संकट की इस घड़ी में सभी उपभोक्ता पेयजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजीव बौद्ध ने कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलापूर्ति व्यवस्था की पूर्ण बहाली के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--