फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now, there will be no need to risk one's life to cross the Kasheri Nala.

Kullu News: अब जान जोखिम में डाल पार नहीं करना पड़ेगा कशेरी नाला

Sat, 18 Jul 2026 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Jul 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
Now, there will be no need to risk one's life to cross the Kasheri Nala.
कशेरी नाला पुल।
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल से सटी पहाड़ी पर स्थित दुर्गम क्षेत्र कशेरी के लोगों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग (मेकेनिकल विंग) ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से कशेरी नाले पर नए पुल का निर्माण पूरा कर दिया है। इसके साथ ही दो वर्षों से बनी आवागमन की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ में कशेरी नाले पर बना पुराना पुल बह गया था। इसके बाद ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज, बच्चों को स्कूल भेजने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और कृषि-बागवानी से जुड़े सामान की ढुलाई के लिए उफनते नाले को पैदल पार करना पड़ता था।
विज्ञापन

बरसात के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने पर हर बार हादसे का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे आवाजाही कर रहे थे। कई बार बारिश के दौरान घंटों तक नाले के दोनों ओर फंसे रहना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेब सीजन और कृषि कार्यों के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। नए पुल के बनने से अब किसानों, बागवानों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 की बाढ़ में पुराना पुल पूरी तरह बह गया था। तकनीकी सर्वेक्षण और आवश्यक स्वीकृतियों के बाद लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया गया है।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कशेरी पुल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। पुल बनने से सुरक्षित आवागमन के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed