फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now, the fire-affected people of Jhaniar village are yearning for water.

Kullu News: अब पानी के लिए तरस रहे झनियार गांव के अग्निकांड प्रभावित

Wed, 07 Jan 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Now, the fire-affected people of Jhaniar village are yearning for water.
पुरानी पेयजल योजना से नलों में टपक रही बूंदों से कर रहे गुजारा
विज्ञापन

नई योजना का आधे रास्ते तक पाइपलाइन बिछाने के बाद काम बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अग्निकांड प्रभावित झनियार गांव के लोग अब पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि आग की घटना के दौरान नेताओं और विभाग ने गांव तक पानी लाने के लिए अलग से पाइपलाइन बिछाने की बात की थी, लेकिन यह पाइपलाइन आधे रास्ते तक ही बिछाई गई है । उसके आगे का काम बंद पड़ा है।
ऐसे में प्रभावितों को पुरानी पेयजल योजना से टपक रही पानी की बूंदों से काम चलाना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी न मिलने से उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पानी की समस्या के चलते काफी दिक्कत हो रही है। एक तो पहले ही गांव के लोगों के घर आग की भेंट चढ़े हैं और प्रभावित परिवार तंबुओं में रहने को मजबूर हैं । ऊपर से पानी की समस्या ने उन्हें और परेशान कर दिया है। प्रभावितों का कहना है कि हालांकि विभाग ने उनके लिए नई पानी की योजना बनाने का प्रारूप तैयार किया है लेकिन यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो जो योजना पहले गांव के लिए बनाई गई है वह काफी पुरानी है उस समय आबादी भी बहुत ही कम हुआ करती थी परंतु इस कारण अब इस योजना से जो पानी आ रहा है आबादी बढ़ जाने के कारण पूरा नहीं हो पा रहा है। पुरानी योजना की मरम्मत भी समय पर नहीं हो रही है। इस कारण लोगों पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश का कहना है कि इन दिनों लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उनका कहना है कि जब गांव में आग की घटना हुई थी उसके बाद यहां के लिए नई पानी की योजना बनाने का दावा किया गया था लेकिन नई योजना के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में पाइप बिछाने के बाद आगे का काम बंद पड़ा है। ऐसे में उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि इस योजना का कार्य पूरा कर जल्द से जल्द लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए।

गांव के लिए पानी की योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही मौके पर योजना का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा ताकि लोगों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। - रोहित डोगरा, जलशक्ति विभाग बंजार के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed