फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the corporation's Volvo bus for Haridwar stoped

अब हरिद्वार के लिए निगम की वोल्वो बस बंद

Fri, 23 Apr 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Now the corporation's Volvo bus for Haridwar stoped
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो ने हरिद्वार के लिए वोल्वो बस सेवा बंद कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो से अब हरिद्वार के लिए एक सामान्य बस ही भेजी जाएगी। इंटर स्टेट रूटों पर सवारियां नहीं मिलने के कारण निगम ने वोल्वो बस सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच इंटर स्टेट रूटों पर 80 से 90 फीसदी तक सवारियां कम हो गई हैं। तीन दिन पहले निगम ने मनाली-दिल्ली रूट पर रात्रि सेवा की तीन बसों को बंद किया है। इनमें एक वोल्वो, एक डिलक्स और एक सामान्य बस शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मनाली-हरिद्वार रूट पर पहले कोरोना में स्थिति सामान्य होने पर वोल्वो बस का संचालन निगम ने शुरू किया था। हालांकि शुरूआती महीनों में निगम को रूट पर सवारियां मिलती रही। अप्रैल माह में अचानक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से सवारियों में कमी आई है। निगम ने अप्रैल महीन के तीन सप्ताह तक घाटा झेलते हुए रूट पर वोल्वो बस सेवा जारी रखी। लेकिन स्थिति और बिगड़ने पर वोल्वो बस सेवा बंद करनी पड़ी। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली-हरिद्वार के लिए सवारियां न मिलने के कारण वोल्वो बस बंद कर दी है। कुल्लू डिपो की एक सामान्य बस मनाली-हरिद्वार रूट पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed