फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now guests will enjoy rafting in Ramshila too

Kullu News: अब रामशिला में भी राफ्टिंग का लुत्फ उठाएंगे मेहमान

Sun, 08 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 08 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now guests will enjoy rafting in Ramshila too
कुल्लू में ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। इन दिनों रोजाना हजारो पर्यटक मैदा
रायसन से बजौरा के बीच ब्यास नदी में अठखेलियां के लिए मिलेगी नई साइट
विज्ञापन

टीम के निरीक्षण में 13 राफ्ट पास, पर्यटकों लेकर उतरेंगी जलधारा में

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की वादियों में देश-विदेश के लाखों पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। इन्हें रायसन से बजौरा के बीच ब्यास नदी में अठखेलियां करने के लिए अब एक नई साइट मिलेगी।
इसके लिए पर्यटन विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान और रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन की संयुक्त टीम ने रविवार को रामशिला में राफ्ट और अन्य सहायक उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 13 राफ्टों को पास किया गया है। ये अब जल्द ब्यास नदी की शीतल जलधारा में पर्यटकों को लेकर उतरेंगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि पर्यटन विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान, पुलिस और रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन ने गत 11 अप्रैल को रामशिला से पिरड़ी के बीच राफ्टिंग की संभावनाएं तलाशी थीं। पांच सदस्यों की टीम ने साइट का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी। यह रिपोर्ट पर्यटन निदेशालय शिमला भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय से मंजूरी मिली है। अब इस साइट से रिवर राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन रामशिला के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि पर्यटकों को अब रायसन, बबेली, पिरड़ी, भुंतर, शाढ़ाबाई और बजौरा के बाद रामशिला में भी रिवर राफ्टिंग साइट मिली है। साइट को शुरू करने से पहले रविवार को रिवर राफ्टिंग में उपयोग होने वाली राफ्ट और उपकरणों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के बाद अब जल्द राफ्ट पर्यटकों की अठखेलियों के लिए ब्यास नदी में उतारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed