फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now chemotherapy is being done in the regional hospital

Kullu News: अब क्षेत्रीय अस्पताल में हो रही कीमोथेरेपी

Wed, 11 Sep 2024 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Now chemotherapy is being done in the regional hospital
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का भवन
कुल्लू। जिला कुल्लू में अब कैंसर के मरीजों को इलाज करवाने के लिए आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ और मेडिकल कॉलेज टांडा के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिल रही है। इस सुविधा का कैंसर के मरीज लाभ उठा रहे हैं। अगस्त से लेकर अब तक 10 मरीज यहां पर कीमोथेरेपी की सुविधा का लाभ रहे हैं। कीमोथेरेपी करवाने के लिए मरीज संपर्क कर रहे हैं। इसके लिए अस्पताल में 108 नंबर कमरे में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की डॉक्टर रीमा घई को इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा एक स्टाफ नर्स को भी कीमोथेरेपी का प्रशिक्षण दिया गया है। कुल्लू से मरीजों को अक्सर कीमोथेरेपी के लिए बाहरी राज्यों या फिर शिमला के चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में मिल रही कीमोथेरेपी का दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाहौल-स्पीति, चंबा जिले के पांगी, मंडी जिले के सीमांत क्षेत्रों के लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। मरीजों के उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वर्तमान में 36 मेडिकल अधिकारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल्लू अस्पताल में ही कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे कैंसर के मरीजों को काफी राहत मिली है।
-डॉ. नागराज पवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed