फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now 10 candidates will compete in Him Anchal Taxi Union election

Kullu News: अब 10 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

Sun, 12 Mar 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now 10 candidates will compete in Him Anchal Taxi Union election
मनाली (कुल्लू)। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के चुनाव में चार पदों के लिए दस उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होगी। मतदान 19 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन

20 मार्च को मतगणना की जाएगी। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। 20 मार्च को मतों की गणना की जाएगी। रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की नाम वापसी का दिन था। चार पदों के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन

इनमें से छह लोगों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। करीब 3,000 सदस्यों वाली टैक्सी यूनियन के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पद के लिए पूर्ण चंद पालू, राज कमल राजा, फतेह चंद सिंटू मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण कुमार किरणु ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। उपप्रधान के लिए पूर्ण चंद शाहरुख और दुर्गा दास के बीच टक्कर होगी। इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले किरण कुमार किरनु ने अपना नाम वापस ले लिया। महासचिव के लिए किशोरी लाल और मेहर चंद (संदीप) के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के लिए कुर्म दत्त, कृष्ण देव और रामशरण के बीच टक्कर होगी। नरेश ठाकुर, भूमि प्रकाश, तेज राम और नीरज ने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए चुनाव कमेटी बनाई गई है। प्रेम, मोहन ठाकुर, कुंजलाल, पंकज कौशल, हरिराम, पवन ठाकुर, रिंकु वर्मा और राजीव इसके सदस्य बनाए गए हैं।

चुनाव कमेटी के सदस्य प्रेम कारवां और मोहन ठाकुर ने बताया कि रविवार को नाम वापसी के दिन छह उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। अब 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। 19 को मतदान होगा, जबकि 20 मार्च को मतों की गणना की जाएगी। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए वाहन की आरसी, फिटनेस और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी है। इसी के आधार पर टैक्सी मालिक मतदान कर सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed