फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Notice to vacate the place to the migrants in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में ब्यास नदी किनारे झुग्गियों पर चलेगा डंडा, प्रवासियों को नौ मार्च तक जगह खाली करने के नोटिस

Wed, 01 Mar 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to vacate the place to the migrants in Bhuntar
कुल्लू। भुंतर में ब्यास नदी के किनारे बसे प्रवासियों को जिला प्रशासन ने हटाने की दिशा में कदमताल शुरू कर दी है। प्रवासियों ने ब्यास नदी के किनारे अवैध रूप झुग्गी-झोपड़ी बना रखी हैं। इनमें करीब 250 से 300 प्रवासी डेेरा जमाए हुए हैं। कई बार प्रवासियों को हटाने की कोशिश हुई, लेकिन प्रवासियों ने कब्जा नहीं छोड़ा। अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी प्रवासियों को नोटिस देकर जगह खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन








नौ मार्च तक इन प्रवासियों को जगह खाली करने के समय दिया गया है। अगर यह लोग झुग्गियों में डटे रहे तो 10 मार्च से पुलिस बल की मदद लेकर प्रशासन उन्हें खदेड़ देगा। प्रशासन जगह को खाली करवाकर फेसिंग करवाएगा। भुंतर में जिस जगह पर प्रवासी अवैध बस्ती बनाकर बैठे हैं, वह पार्वती और ब्यास नदी का संगम स्थल भी हैं।
विज्ञापन








पार्वती और ब्यास नदी का संगम स्थल पर घाटी के देवी-देवता शाही स्नान के लिए आते हैं। मगर प्रवासियों की बस्ती बनने से संगम स्थल पर गंदगी से फैल रही है, जिससे पवित्रता भी असर पड़ रहा है। इसके साथ झुग्गी बस्ती की सारी गंदगी भी ब्यास नदी में जा रही है। प्रवासी भुंतर के बैली ब्रिज से लेकर ट्रक यूनियन की तरफ ब्यास के किनारे बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








एसडीएम सदर कुल्लू विकास शुुक्ला ने कहा कि भुंतर में प्रवासियों को जगह खाली करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। दो मार्च से लाउडस्पीकर के माध्यम से उन्हें जगह खाली करने के लिए कहा जाएगा। नौ मार्च तक अगर जगह को खाली नहीं किया गया तो 10 मार्च को कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस बल को साथ लेकर जगह को खाली करवाया जाएगा।






























प्रवासियों ने कुल्लू में भी बना दी है अवैध बस्ती



जिला मुख्यालय में सरवरी बस अड्डे के समीप भी प्रवासियों ने एक अवैध बस्ती बना रखी है। करीब 10 बीघा से अधिक क्षेत्र पर सरवरी खड्ड के किनारे प्रवासियों ने कब्जा कर रखा है। यहां पर करीब 500 से अधिक प्रवासी रह रहे हैं। प्रवासियों के कब्जे से सरकारी जमीन को छुड़ाना अब प्रशासन और नगर परिषद के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed