फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Notice to camping site operators for non-payment of rent

Kullu News: किराया न चुकाने पर कैंपिंग साइट संचालकों को नोटिस

Mon, 18 Nov 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Notice to camping site operators for non-payment of rent
वन विभाग ने दो महीने का किराया चुकाने के लिए दिया एक सप्ताह का समय
विज्ञापन

250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय है किराया, रघुपुरगढ़ में चला रहे कैंपिग साइट

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। समुद्रतल से करीब 11,000 फीट ऊंचे अनछुए पर्यटन स्थल रघुपुरगढ़ में कैंपिंग साइट संचालकों को वन विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। कैंपिंग साइट संचालकों ने दो माह से वन विभाग की ओर से तय प्रतिदिन के हिसाब से राशि जमा नहीं करवाई है।
वन विभाग ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में बकाया राशि जमा करने को कहा है। विभाग ने प्रति कैंपिंग का 250 रुपये रोज का किराया तय किया है।
वन विभाग से नोटिस मिलने के बाद कैंपिंग साइट संचालकों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग का कहना कि कई कैंपिंग संचालकों ने किराया जमा नहीं किया है। बार-बार अवगत करवाने पर भी बकाया राशि जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में विभाग ने नोटिस देकर एक हफ्ते में राशि जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि जिला कुल्लू के जलोड़ी दर्रा से तीन किलोमीटर दूर अनछुए पर्यटन स्थल रघुपुरगढ़ में पिछले कुछ सालों से पर्यटकों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। सरकार ने भी यहां की हसीन वादियों में आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए इको टूरिज्म के तहत कैंपिंग साइट खोलने की इजाजत दी है। तीन से चार साल से घाटी के बेरोजगार युवा मिलकर कैंपिंग साइट चल रहे हैं। इस साल गर्मियों में बड़ी संख्या में सैलानी सैर-सपाटे के लिए पहुंचे थे। जलोड़ी दर्रा से तीन किमी का ट्रैकिंग रूट घने जंगलों से गुजरता है। इससे फिर रघुपुरगढ़ पहुंचा जा सकता है। रघुपुरगढ़ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि देशभर के सैलानी यहां 12 महीने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुपुरगढ़ टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष उगम राम ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल वन मंडल अधिकारी से मिला था। उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया है। डीएफओ चमन राव ने कहा कि कैंपिंग साइट संचालकों को हिमाचल प्रदेश इको टूरिज्म सोसायटी की ओर से तय किया गया है। बरसात में दो माह और सर्दी में भारी बर्फबारी पड़ने पर चार माह तक कैंपिंग नहीं लगाने पर किराया वसूला जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed