{"_id":"6a528203cc4552e3a80d739c","slug":"nodal-officers-deployed-in-banjar-and-sainj-for-the-monsoon-season-kullu-news-c-89-1-klu1002-181207-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मानसून सीजन के लिए बंजार, सैंज में नोडल अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मानसून सीजन के लिए बंजार, सैंज में नोडल अधिकारी तैनात
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बंजार और सैंज तहसीलों के लिए आपातकालीन समन्वय के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) बंजार पंकज शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार तहसीलदार नीरज कुमार को बंजार तहसील तथा नायब तहसीलदार सावित्री देवी को सैंज तहसील के लिए आपातकालीन समन्वय का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
आदेशों के तहत दोनों अधिकारी मानसून अवधि के दौरान 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। वे अपने मोबाइल फोन सक्रिय रखेंगे तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) कुल्लू से प्राप्त कॉल और संदेशों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। यह नियुक्ति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू के निर्देशों के तहत की गई है, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। संवाद