नाम छूटने पर संगठन नहीं होगा जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे प्रशिक्षित एसएसबी गुरिल्ला संगठन कुल्लू की मासिक बैठक सोमवार को ढालपुर में हुई। अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ने की। इस दौरान यहां शामिल दर्जनों एसएसबी स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि गुरिल्लाओं के नामों की सूची 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में दी जाएगी। ऐसे में अगर किसी का नाम लिस्ट में दर्ज नहीं हुआ है तो वह 15 जनवरी तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके बावजूद अगर किसी गुरिल्ला का नाम छूट जाता है तो संगठन इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई सदस्य तीन बैठकों में शामिल नहीं होता है तो उसकी सदस्यता संगठन से खत्म कर दी जाएगी।
अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने गुरिल्लाओं को उनके कोर्ट केस की विस्तृत जानकारी दी। 17 जनवरी को इसी मसले को लेकर दिल्ली में अखिल भारतीय गुरिल्ला सोसायटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कुल्लू जिले के कुछ पदाधिकारी भाग लेंगे। सुप्रीम कोर्ट में किए गए केस पर सुनवाई 22 फरवरी को होगी। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई अंतिम चरण में है। ऐसे में सभी गुरिल्ला संगठन में एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी मीना कुमारी, दयाल सिंह, रूप सिंह राणा, अजय कुमार, डोला सिंह, चेन राम, चुन्नी लाल ठाकुर सहित कई गुरिल्ला मौजूद रहे।