{"_id":"6b047b2515f64149af0e6a1c","slug":"the-government-is-treating-kullu-unfairly-govind-kullu-news-c-89-1-klu1002-192641-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू से सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू से सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार : गोविंद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले को हर बार प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व मिलता रहा है लेकिन वर्तमान की सुक्खू सरकार में कुल्लू की उपेक्षा की जा रही है। यह आरोप पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में मीडिया कर्मियों से बातचीत में लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा को धड़े में बंटे होने का आरोप लगाते आ रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार और कांग्रेस संगठन के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
हर जगह संगठन और सरकार के भीतर की कलह बाहर निकल रही है। कुल्लू के विधायक ने तो मोर्चा खोल दिया है। विधायक चार साल से मंत्री पद मिलने की आस में बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने घोषणा करने के बाद भी उन्हें अब तक मंत्री नहीं बनाया है।
मुख्यमंत्री चार सालों से एक बार कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए हैं। इस तरह कुल्लू के साथ भेदभाव का रवैया कई बार सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार का रवैया है, आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता उन्हें निपटा देगी। संवाद