फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No one is above the law, strict action will be taken: Sundar

कानून से ऊपर कोई भी नहीं, सख्त कार्रवाई करेंगे : सुंदर

Mon, 19 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 19 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
No one is above the law, strict action will be taken: Sundar
विधायक ने कुल्लू अस्पताल में जाकर पूछा घायल पटवारी का हालचाल
विज्ञापन

बोले- सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वालों पर की जा रही सख्त कार्रवाई
हमला करने का अधिकार नहीं, दिक्कत थी तो कोर्ट जाते या तबादला करवा देते

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी के राउगी में राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारी पर हुए हमले में घायल पटवारी का कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने अस्पताल जाकर हालचाल पूछा।
घायल पटवारी का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुंदर ठाकुर ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक मुख्य आरोपी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर दिया है। विधायक ने कहा कि मामले को लेकर सरकार गंभीर है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

घायल पटवारी भोप सिंह ने घटना की पूरी व्यथा विधायक के सामने रखी और न्याय की मांग की। घायल पटवारी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उनपर हमला किया, वह पहले से उन्हें धमकियां दे रहा था। इस दौरान भी उन पर डंडों से हमला किया गया। घटना को लेकर उन्होंने अपना बयान एसडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारी को देने की बात कही है। ऐसे में पुलिस के अधिकारी उनका बयान लेंगे। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में जयराम ठाकुर ने कुल्लू अस्पताल का दौरा नहीं किया। डाॅक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने 40 से 50 दिन तक हड़ताल की। तब वह नहीं आए लेकिन पटवारी भोप सिंह के बहाने जयराम कुल्लू अस्पताल आए हैं। भोप सिंह ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम किया। वह एक अच्छे परिवार से आते हैं। वह अकेले नहीं हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत थी तो वह कोर्ट जा सकता है या फिर उनका तबादला कर देते। कौन किसी को अधिकार देता है कि वह हमला करे। सरकारी कर्मचारियों को संरक्षण देना सरकार का काम है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed