{"_id":"6aecc538baed7b6f8f0575c7","slug":"no-more-bumpy-rides-on-the-shawad-ranabagh-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191160-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शवाड़-राणाबाग सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शवाड़-राणाबाग सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू और मंडी के लोगों को शवाड़-राणाबाग सड़क की बदहाली से राहत मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से की टारिंग करवाई है। इस कार्य पर 40 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
यह सड़क लंबे समय से उखड़ी हुई थी। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। एचआरटीसी बसों और निजी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। कई जगह पर धीमी गति से सफर करना पड़ता था। अब टारिंग होने से हजारों लोगों का सफर आसान होगा। इससे रघुपुर घाटी की सात पंचायतों और मंडी के छतरी क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, किसानों-बागवानों को भी अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। यह सड़क कुल्लू जिले की रघुपुर घाटी को मंडी जिले के छतरी क्षेत्र से जोड़ती है।
इस सड़क से लोग जिला मुख्यालय कुल्लू, रामपुर, आनी, शिमला और करसोग सहित अन्य क्षेत्रों के लिए आवाजाही करते हैं। सड़क सुधरने से स्थानीय लोगों, नौकरीपेशा व्यक्तियों और विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कुल्लू और मंडी के इन क्षेत्रों में सेब सहित अन्य फलों का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है। खराब सड़क के कारण बागवानों को उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत होती थी। अब टारिंग से उपज सुरक्षित तरीके से मंडियों तक पहुंचेगी। स्थानीय लोगों धर्म सिंह, हेतराम, पन्नालाल, ओमप्रकाश, निक्का राम, हितेश और मोहन ठाकुर ने इसे बड़ी सुविधा बताया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने क्षेत्र को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की पुष्टि की।